अब IS को रक्का से भगाने की तैयारी



वाशिंगटन। अमेरिकी रक्षा मंत्री एश कार्टर ने घोषणा की है कि अब कुछ ही हफ्तों की बात है, अमेरिका और उसके सहयोगी आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) को रक्का से भगा देने को तैयार हैं। सीरिया में रक्का आईएस की स्वघोषित राजधानी है। 

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को ब्रसेल्स में नाटो की एक बैठक के लिए पहुंचे कार्टर ने संवाददाताओं से कहा कि रक्का पर कब्जा करने के लिए सेना को कुछ ही हफ्ते में तैनात किया जाएगा लेकिन उन्होंने इससे आगे और जानकारी देने से इनकार कर दिया। कार्टर ने कहा,रक्का को अलग-थलग करने के लिए कुछ ही हफ्तों में बलों को तैयार करने और तैनात करने की हमारी योजना है। उन्होंने कहा, मैं सिर्फ यही कहने जा रहा हूं और इसमें बहुत हफ्ते नहीं लगेंगे। कार्टर ने कहा कि इस माह पहले शुरू हुए मोसूल पर अमेरिका समर्थित हमले की योजना बहुत पहले बनी थी। 
इराक में शीर्ष अमेरिकी कमांडर जनरल स्टीफन टाउनसेंड ने सेटेलाइट के जरिए संवाददाताओं को बताया कि रक्का के आस-पास के इलाके को खाली कराना अपरिहार्य है। ऎसा इस वजह से कि कई खुफिया रिपोर्ट से पता चलता है कि शहर के अंदर हमले की योजना बनाई जा रही है। हम जानते हैं कि कुछ मामले में आईएस की स्थिति बेहतर है और यह एक बाहरी गुप्त योजना है। हम लोग यह नहीं जानते हैं कि वास्तव में हमले की वे जगहें कौन सी हैं और कब होनी हैं। 

कार्टर ने कहा,हमारे पास मोसूल और रक्का में एक ही समय में अभियान को अंजाम देने के लिए वे संसाधन हैं जिनकी जरूरत है। हमलोग इसे जीतने जा रहे हैं और इसके लिए कुछ भी की जरूरत होगी तो मैं उसके लिए तैयार हूं। (आईएएनएस) 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ