मजबूत बैटरी और कम वजन के साथ एलजी ने लॉन्च किया X Power स्मार्टफोन



दुनिया की मशहूर कंपनी एलजी ने बृृहस्पतिवार को देश में अपने नए स्मार्टफोन X Power को लॉन्च किया. 4G VoLTE युक्त इस फोन की कीमत 15,990 रुपये रखी गई है.
ब्लैक और गोल्ड कलर में आने वाला यह हैंडसेट एक-दो दिन में देश भर में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. इस फोन की प्रमुख खूबियों में इसकी दमदार 4,100 एमएएच की बैटरी, 5.3 इंच का डिस्प्ले और 139 ग्राम जैसा कम वजन है.
स्पेशिफिकेशंस
  • 5.3 इंच एचडी (720X1280 पिक्सल) रिजोल्यूशन डिस्प्ले
  • ड्युअल सिम स्मार्टफोन
  • एंड्रॉयड मार्शमैलो 6.0 ऑपरेटिंग सिस्टम
  • 1.3 गीगाहर्ट्ज क्वॉडकोर मीडियाटेक प्रोसेसर
  • 2 जीबी रैम और 16 जीबी इंटर्नल मेमोरी जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से बढ़ाया जा सकता है
  • ड्युअल एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा.
  • 4,100 एमएएच की दमदार बैटरी.
  • 4G VoLTE यानी रिलायंस जियो को सपोर्ट करने वाला फोन
  • लंबाई 148.9 मिलीमीटर, चौड़ाई 74.9 मिमी वाले इस फोन की मोटाई 7.9 मिमी और वजन केवल 139 ग्राम है
  • पीई+ टेक्नोलॉजी इसे अन्य फोनों की तुलना में दोगुनी गति से चार्ज करती है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ