कॉलेज में बम होने की सूचना से मचा हड़कंप: (Khudaganj,Shahjahanpur,U.P.)

Vishal Gupta / news

👉जैन बाल इंटर कॉलेज (khudaganj,Shahjahanpur,U.P.) में बम होने की सूचना से मचा हड़कंप:-

👉 अज्ञात युवक ने फोन कर प्रधानाध्यापक को दी बम होने की फर्जा जानकारी:-

खुदागंज प्राप्त जानकारी के अनुसार आज नगर स्थित जैन बाल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य को किसी अज्ञात युवक ने विद्यालय में बंद होने की सूचना दी जिससे विद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया। आपको बता दें नगर स्थित जैन बाई इंटर कालेज के प्रधानाचार्य शिव शंकर त्रिपाठी आज अपनी माता जी के दसवां संस्कार में समस्त विद्यालय स्टाफ के साथ अपने दूसरे विद्यालय जो कि नीमगांव में स्थित है वहां पर मौजूद थे अपाहरन करीब 3:00 बज कर 12:00 मिनट पर प्रधानाचार्य के मोबाइल नंबर पर किसी अज्ञात युवक द्वारा  कॉल की गई एवं उन को विद्यालय में बम होने की सूचना दी गई सूचना मिलते ही प्रधानाचार्य ने वहां पर मौजूद विद्यालय के स्टाफ को इस संबंध में अवगत कराया सूचना से विद्यालय के समस्त स्टाफ के हाथ पांव फूल गए प्रधानाचार्य ने जब उक्त नंबर पर दोबारा कॉल करके उस व्यक्ति से बम की सूचना के बारे में जब पूछा गया तो उस व्यक्ति ने अपना नाम संजय राठौर पुत्र राम आसरे निवासी मोहल्ला हनुमान गली खुदागंज बताया हलाकि संजय राठौर नगर में बहुत ही सम्मानित व्यक्ति हैं और मुख्य बाजार में कपड़े सिलाई का कार्य करते हैं संजय राठौर अभी से नहीं बहुत समय से अपने व्यवसाय मैं सक्रिय हैं और समाज में एक स्वच्छ छवि रखते हैं हालांकि इसमें दो राय नहीं है कि उनके मोबाइल फोन द्वारा किसी शरारती तत्वों इस प्रकार की बदतमीजी भरी शरारत की है वही आनन-फानन में नीमगांव से समस्त विद्यालय स्टाफ नगर खुदागंज आया नगर खुदागंज आते ही विद्यालय के समस्त स्टाफ ने थाने में जाकर पूर्ण रुप से लिखित रुप में इस समस्त प्रकरण की जानकारी दें जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने पुलिस उपनिरीक्षक सत्यपाल यादव उपनिरीक्षक रमेश चंद शर्मा को भेजते हुए मामले की जांच करने को कहा वही उपनिरीक्षक सत्यपाल यादव एवं रमेशचंद्र शर्मा ने मुख्य बाजार पहुंचकर संजय राठौड़ से इस संबंध में पूछताछ की एवं उनके मोबाइल फोन को चेक किया इसके पश्चात निरीक्षक सत्यपाल यादव एवं रमेशचंद शर्मा ने विद्यालय स्टाफ के साथ विद्यालय परिसर में छानबीन की विद्यालय परिसर एवं विद्यालय के कमरों में ऐसा कुछ भी नहीं पाया गया जिससे कि बम होने की पुष्टि हो हालाकि स्थिति से साफ तौर पर जाहिर हो रहा था कि किसी ने यह अभद्र शरारत केबल हड़कंप मचाने की दृष्टि से की थी. वहीं इस संबंध में थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह का कहना है कि बम होने की सूचना फर्जी थी सुबह इस प्रकरण की गंभीरता से जांच की जाएगी प्रधानाचार्य से भी इस संबंध में जानकारी प्राप्त की जाएगी. फिलहाल वहां पर मौजूद समाज के समस्त लोगों का कहना है कि संजय राठौर बहुत ही सम्मानित और अच्छे व्यक्ति हैं वह इस प्रकार की कुछ हरकत करी नहीं सकते किसी ने उनके मोबाइल से इस प्रकार की शरारत की है जो कि केवल समाज को भ्रमित करने के उद्देश्य से की गई थी इस समस्त प्रकरण के दौरान जैन बाल विद्या मंदिर का समस्त स्टाफ विष्णु चंद्र सिंह विनोद शर्मा दिनेश चंद्र पांडे लल्लू सिंह राम कुमार शर्मा एवं युवा सेवा समिति से नगर अध्यक्ष राजीव सिंह नगर महामंत्री प्रतीक कुमार शर्मा संजय राठौर उर्फ रवि शर्मा कार्तिकेय शर्मा उर्फ सूरज शर्मा ओम शंकर शर्मा बालकृष्ण लाला कमल किशोर दीक्षित समेत कई लोग मौजूद रहे।
Vkg6166@gmail.com

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ