नई दिल्ली। मंगलवार की रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अचानक राष्ट्र को संबोधित करते हुए आधी रात से देश में 500 और 1000 रुपये के मौजूदा नोटों को बंद करने का ऐलान किया। पीएम मोदी के इस कदम की काफी लोग सराहना कर रहे हैं। लोगों का मानना है कि यह कालाधन रखने वालों पर बड़ा वार है। फिल्म अभिनेता भी पीएम मोदी के इस कदम की सराहना कर रहे हैं।
साउथ के सुपर स्टार रजनीकांत ने पीएम मोदी के इस कदम को सलाम किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘नरेंद्र मोदी जी को सलाम। मोदीजी के इस कदम से लग रहा है कि नए भारत का जन्म हो रहा है। जय हिंद!!!’
— Rajinikanth (@superstarrajini) November 8, 2016
अजय देवगन इन दिनों फिल्म ‘शिवाय’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। उन्होंने मोदीजी के इस कदम पर जोरदार प्रहार बताया है। उन्होंने कहा, ‘1000 सुनार की, 1 लोहार की। यह नरेंद्र मोदी का मास्टरस्ट्रॉक है।’
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) November 8, 2016
अमिताभ बच्चन ने मोदीजी के कदम को ‘पिंक’ इफैक्ट बताया। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘सरकार ने 2000 रुपये का जो नया नोट निकाला है, उसका रंग पिंक है। यह पिंक का प्रभाव है।’ बता दें कि अमिताभ की पिछली रिलीज फिल्म ‘पिंक’ थी, जिसे बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) November 8, 2016
वहीं परेश रावल ने कहा कि मोदीजी के इस कदम के बारे में पत्रकारों को भी कुछ नहीं पता था। किसी को इस बात का अंदेशा ही नहीं था कि 500 रुपये और 1000 रुपये के नोट बंद होने जा रहे हैं। यह इमरजेंसी जैसी स्थिति है, लेकिन बढि़या कदम है।

0 टिप्पणियाँ