आज जापान रवाना होंगे मोदीः साउथ चाइना सी पर चीन की वॉर्निंग- दखल दी तो होगा नुकसान



नई दिल्ली. नरेंद्र मोदी गुरुवार को जापान के दौरे पर रवाना होंगे। वह तीन दिनों के दौरे पर जा रहे हैं। एनुअल समिट के दौरान वह जापान के पीएम शिंजे अबे से मुलाकात करेंगे। संभव हो कि न्यूक्लियर डील, इन्वेस्टमेंट के अलावा दोनों के बीच साउथ चाइना सी पर भी बात हो। इस विवादित आईलैंड पर हक जताने वाले चीन भारत को चेतावनी दी है। चीनी मीडिया ने कहा- दखल देने से टूटेगा दिल्ली-बीजिंग का भरोसा...
- मोदी के संभावित जापान दौरे को लेकर चीन ने भारत को चेतावनी दी है।
- चीनी मीडिया में छपी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि “अगर भारत ने जापान के साथ मिलकर दक्षिण चीन सागर के मुद्दे पर हस्तक्षेप किया और चीन को अंतरराष्ट्रीय ट्रिब्यूनल का आदेश मानने को बाध्य करने की कोशिश की, तो उसे बड़ा नुकसान हो सकता है।''
- ''साउथ चाइना सी पर भारत दावेदार नहीं है। लेकिन जब से मोदी आए हैं, भारत ने “लुक ईस्ट’ विदेश नीति अपना रखी है।''
- चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने अपने आर्टिकल में कहा है “दक्षिण चीन सागर के विवाद में शामिल होने से भारत अमेरिका का सिर्फ एक मोहरा बनकर रह जाएगा। साथ ही चीन के साथ व्यापारिक नुकसान का खामियाजा भी भुगतना पड़ेगा।''
- ''इस विवाद में पड़ने से भारत का कोई फायदा नहीं होगा, बल्कि नई दिल्ली व बीजिंग के बीच भरोसा टूटेगा।''
एनएसजी मामले पर फिर धमकाया 
- चीन ने एनएसजी सदस्यता को लेकर भी भारत को धमकाया है।
- कहा गया है कि भारत जानता है कि नियमों के मुताबिक अब तक वह एनएसजी मेंबरशिप के लिए फिट नहीं है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ