रिलायंस जियो के 4जी सिम को इन तरीकों से 3G फोन में करें इस्तेमाल..


रिलायंस जियो के फास्ट और अनलिमिटेड इंटरनेट को एक्सेस करने के लिए अब ये जरुरी नहीं के आपके पास 4जी स्मार्टफोन रहे। आप जियो के फ़ास्ट इंटरनेट का मजा अपने 3जी स्मार्टफोन में अच्छी स्पीड के साथ ले सकते हैं। 3जी में फोन से कैसे इस्तेमाल करें रिलायंस जियो के 4स्पीड को इसके लिए हम आपको बता रहें है कुछ आसन टिप्स। एक आसान से ट्रिक की मदद से आप अपने 3जी स्मार्टफोन हैंडसेट में भी जियो सिम को चलाकर फ्री इंटरनेट, फ्री वॉयस कॉलिंग जैसी तमाम सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं।
ये है वो आसान टिप्स
3जी फोन में जियो सिम चलाने के लिए जरुरी है कि आपका स्मार्टफोन एंड्रायड 4.4 किटकैट ओएस से लैस हो। अगर ऐसा हो तो आपको अपने फोन में ा मोड नाम के एप्लिकेशन को इंस्टॉल करना होगा। इसे डाउनलोड करने के बाद आपको इस एप्लिकेशन में कुछ सेटिंग करनी होगी। एप के नेटवर्क सेटिंग ऑप्शन में जाकर आपको प्रिफर्ड नेटवर्क का विकल्प चुनना होगा। इसके बाद वहां आपको 4जी नेटवर्क ऑप्शन को चुना होगा। एकबार ऐसा कर लेने के बाद आप अपने 3जी स्मार्टफोन में ही रिलायंस 4जी सिम को आराम से चला सकेंगे। 
इस टिप्स का भी कर सकते हैं इस्तेमाल
जियो सिम लेकर आ गए हैं लेकिन आपके आपके पास 4जी वोल्ट को सपोर्ट करने वाला स्मार्टफोन मौजूद नहीं है। हम बताते हैं कि आप कैसे एक 3जी स्मार्टफोन में जियो सिम के फीचर्स का लाभ ले सकते हैं। आप कंपनी के जियो 4जी वॉयस ऐप के जरिये अपने 3जी फ़ोन में भी 4जी सेवाओं का लाभ ले सकते हैं। बता दें कि, ये ऐप सिर्फ एंड्रॉयड प्लेटफार्म पर ही मौजूद है। यह एक डायलर है जिसके जरिये यूजर्स फोन कॉल कर पाएंगे और 4जी फोन नहीं होने के बावजूद जियो की सेवाओं का लाभ ले सकेंगे। ये ऐप केवल जियो कनेक्शन के साथ काम करता है। ऐसे में आपके फोन में जियो सिम होना चाहिए या आपका हैंडसेट जियो फाई डिवाइस से कनेक्ट हो। यह इस तरह से काम करता है। जल्दी से अपने 3जी  स्मार्टफोन में जियो 4जी वॉयस ऐप को डाउनलोड कर लें और रिलायंस जियो की 4जी वोल्ट सेवा का लाभ लें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ