नई दिल्ली। मोबाइल पर बात करते समय जब भी सामने वाले की आवाज आनी बंद हो जाती है तो फोन कट जाता है। फोन का इसतरह से कट हो जाने के पीछे वीक सिगंल होते है जिसके चलते फोन कट हो जाता है। अब जब भी आपको मोबाइल पर सिग्नल मिलने में परेशानी होती है तो कुछ बातों का ध्यान रखिए। ऐसा करने से मोबाइल की कनेक्टिविटी सुधरेगी।
1. कभी कभी सिर्फ ऑफ करके ऑन करने पर फोन बेहतर काम करने लगता है। ये परेशानी खासकर स्मार्टफोन में देखी जाती। क्योंकि उसमें कई ऐप भी साथ-साथ काम कर रहे होते हैं।
2. अगर ऊंची बिल्डिंग के आस-पास खड़े हैं तो एक जगह से थोड़ी खुली जगह पर पहुंचते ही सिग्नल बेहतर हो जाता है।
3. बैटरी बहुत कम हो जाने पर जो भी बैटरी की शक्ति है वो स्मार्टफोन के बैटरी के सिग्नल को काम कराने में सबसे पहले इस्तेमाल होती है। इसलिए कॉल करते समय थोड़ी परेशानी हो सकती है। ऐसी स्थिति में स्मार्टफोन को चार्ज पर तुरंत लगाना चाहिए।
4. फोन का सिग्नल अगर बहुत बढ़िया काम नहीं कर रहा है तो कालिंग के लिए कभी कभी डेटा सर्विस को व्हाट्सऐप, वाइबर, निम्बज, स्काइप जैसे ऐप का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। अब तो वीडियो कॉल भी एक विकल्प है और वाई फाई जोन में ये आसानी से किया जा सकता है।
5. अगर किसी वाई-फाई से कनेक्ट कर सकें तो ये कॉल बहुत बढ़िया क्वालिटी के साबित होते हैं। उन पर आप आसानी से बात कर सकते हैं। घर पर अगर वाई-फाई कनेक्टिविटी की परेशानी है तो वाई-फाई एक्सटेंडर से सिग्नल को सुधारिए।
6. कोई भी मोबाइल फोन रेडियो सिग्नल को पास के मोबाइल टावर से कनेक्ट करता है। कई बार उस टावर से बहुत ज्यादा मोबाइल फोन कनेक्टेड होते हैं जिसके कारण कॉल करना मुश्किल हो सकता है। अगर पास में ऊंची और घनी बिल्डिंग हैं या आप बेसमेंट में जाते हैं तो ये रेडियो सिग्नल से कनेक्टिविटी में परेशानी होती है। इससे बचें।

0 टिप्पणियाँ