नई दिल्ली। भारतीय टेलीकॉम दिग्गज एयरटेल सभी यूजर्स के लिए डाटा प्लान लेकर आया है। एयरटेल ने कहा कि वह नए 4जी फोन खरीदने वाले यूजर्स को 259 रुपए में 10 जीबी 4जी डाटा देगा।
एयरटेल ने 1 जीबी डाटा तुरंत कस्टमर के अकाउंट में डाल दिया जाएगा और बाकी का 9 जीबी डाटा मायएयरटेल ऐप में जाकर लेना होगा। यह डाटा 28 दिनों के लिए मान्य होगा। इसके लिए यूजर्स 90 दिनों में ज्यादा से ज्यादा तीन बार यह रिचार्ज करा सकता है।
आपको बता दें कि कंपनी इससे पहले इस कीमत में कंपनी 1GB डेटा देती थी, लेकिन बाजार में रिलायंस जियो की फ्री 4G सर्विस की वजह से कंपनियों ने अपने डेटा की कीमतें घटानी शुरू कर दी हैं जिनमें एयरटेल भी शामिल है।
259 रुपये के रीचार्ज के बाद पहले तो आपको 1GB डेटा मिलेगा। बाकी का 9GB डेटा आपको MyAirtel ऐप के जरिए लेना होगा। इसकी वैलिडिटी 28 दिन की होगी। सबसे अजीब बात यह है कि इस ऑफर का फायदा सिर्फ वो लोग ही उठा सकते हैं जिन्होंने नया स्मार्टफोन खरीदा है। अगर आपका हैंडसेट 30 दिन से पुराना है तो आपको यह ऑफर नहीं मिलेगा। याद रखें कि एक यूजर 90 दिनों के अंदर सिर्फ तीन रीचार्ज ही करा सकता है। जिन जगहों पर एयरटेल 4G नहीं है वहां 3G डेटा दिया जाएगा।

0 टिप्पणियाँ