इस विश्वविख्यात हिन्दू तीर्थ की ख़ास बात यह है कि यहां बर्फ़ से प्राकृतिक शिवलिंग का निर्माण होता है, जो लाखों-करोड़ों हिन्दू दर्शनार्थियों के लिए आस्था का केंद्र है. प्राकृतिक बर्फ़ से बनने के कारण इसे स्वयंभू हिमानी शिवलिंग भी कहते हैं.
शिवलिंग श्रावण पूर्णिमा के दिन अपने शीर्ष आकार में होता है. इसमें आश्चर्य की बात तो यह है कि यह शिवलिंग ठोस बर्फ़ से निर्मित होता है, वहीं इस गुफा के इर्द-गिर्द आपको चारों तरफ़ कच्ची बर्फ़ ही देखने को मिलेगी.

0 टिप्पणियाँ