बुलन्दशहर। एक युवक ने अपनी पत्नी को भाई के साथ आपत्तिजनक अवस्था में देखने के बाद आत्महत्या कर ली। मामला जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र का है। बताया गया कि युवक ने इससे आहत होकर अपने कमरे में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
बताया जा रहा है कि जहांगीराबाद के गांव डूंगराजाट निवासी रविन्द्र (35) रविवार को अपने ही घर के एक कमरे में फांसी पर लटका मिला। जिसके बाद घर में कोहराम मत गया। मृतक के भाई सुरेन्द्र सिंह ने तहरीर में कहा है कि रविन्द्र की पत्नी के उसके चचेरे भाई रोहित से अवैध सम्बंध थे।

0 टिप्पणियाँ