समारा (6 नवंबर): इराक के तिकरित और समारा शहर में दो आत्मघाती हमलावरों ने दो एंबुलेंस को सुरक्षा नाके और कार पार्किंग में ले जाकर उड़ा दिया। इस हमले में 21 लोगों को मौत हो गई जबकि 12 से अधिक लोग घायल हो गए।
सूत्रों ने बताया कि इन आत्मघाती हमलावरों ने विस्फोटकों से भरी एंबुलेंस को इन स्थानों पर ले जाकर विस्फोट से उड़ा दिया। दरअसल इराक के मोसुल शहर पर इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों का कब्जा है और इराकी सुरक्षा बल उनसे ये शहर छीनने की कोशिश कर रहे है।
सूत्रों ने बताया कि तिकरित में सुबह भीड के समय विस्फोटको से लदी एंबुलेंस को दक्षिणी गेट की ओर ले जाकर उसे उड़ा दिया और इस घटना में 13 लोगों की मौत हो गई। दूसरा हमला समारा शहर में एक कार पार्किंग में किया गया, जहां पवित्र मस्जिद में आने वाले लोग कार पार्किंग मौजूद थे। इस हमले में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। इनमें दो इरानी नागरिक भी शामिल हैं।

0 टिप्पणियाँ