Google ने Allo एप में शामिल किए ये फीचर्स



नई दिल्ली: सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल ने हाल ही में लॉन्च किए गए अपने मैसेजिंग एप एलो को वर्जन 2.0 पर अपग्रेड कर दिया है। इस एप में कंपनी ने कई नए फीचर शामिल कराए हैं। नए अपडेट में मल्टीटास्किंग को आसान बनाया गया है।
आपको बता दें कि एप पर कई स्क्रीन एक साथ खोली जा सकती हैं। इसके अलावा जीआईफ कीबोर्ड और क्विक रिप्लाई की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। इसके तहत एलो का उपयोग करने वाले यूजर होमस्क्रीन से ही चैट का जवाब दे सकते हैं।
आपको यह भी बता दें कि एलो एप के जरिए उन लोगों को भी मैसेज भेजा जा सकता है जो इसका इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। इन लोगों को यह मैसेज एसएमएस के रूप में मिलता है। एलो पर गूगल असिस्टेंट यूजर से चैट करते समय दोस्ताना व्यवहार कायम करता है।
अगर आपको बोरियत महसूस हो रही है तो गूगल असिस्टेंट से चैट कर सकते हैं। उदाहरण के लिए यूजर गूगल असिस्टेंट से गाना सुनाने के लिए ‘सिंग मी ए सॉन्ग’ कमांड दे सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ