PAK ना'पाक' हरकत का भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब, BSF ने उड़ा दिए पाकिस्तान के 14 पोस्ट, कई पाक रेंजर्स की मौत



नई दिल्ली (1 नवंबर):सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से बौखलाया पाकिस्तान अपनी ना'पाक' चाल से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर में लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। LoC से शुरू किया उल्लंघन अंतराष्ट्रीय सीमा तक पहुंच चुका है। अरनिया, नौशेरा, रामगढ़, राजौरी, आरएस पुरा, हीरा नगर, बालाकोट सेक्टर में पाकिस्तान लगातार गोलाबारी कर रहा है। मंगलवार को पाकिस्तान ने सांबा में अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट के गांवों को निशाना बनाया जिसमें 2 बच्चों सहित 7 की मौत हो गई, वहीं 8 अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। मरने वालों में चार महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। अरनिया सेक्टर में 4 लोग घायल हुए हैं। रजौरी के नौशेरा सेक्टर में 3 घायल हुए और पुंछ के बालाकोट सेक्टर में एक व्यक्ति घायल हुआ है। भारत ने भी इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। खबरों के मुताबिक बीएसएफ ने पाकिस्तान की 14 पोस्ट पूरी तरह नष्ट कर दिए हैं। बीएसएफ की भारी फायरिंग में पाक रेंजर्स को जबरदस्त नुकसान पहुंचने की खबर है। पिछले 11 दिनों में पाकिस्तान ने 63 बार सीजफायर वॉयलेशन कर चुका है।
- पाकिस्तान ने मंगलवार सुबह जम्मू और राजौरी जिले में IB और LoC पर फायरिंग की।
- फायरिंग में 2 बच्चों समेत 7 की मौत हो गई और 8 लोग जख्मी हुए।
- बीएसएफ के अधिकारिक बयान के अनुसार पाक रेंजर्स ने सुबह साढ़े 6 बजे फायरिंग शुरू की।
- सांबा और जम्मू जिले के रामगढ़ व अरनिया सेक्टर में 4 से 5 जगहों पर फायरिंग की गई।
- पाक रेंजर्स ने 82mm के मोर्टार दागे, जिससे कई गांवों को नुकसान पहुंचा।
- रामगढ़ में एक लड़की और 2 बच्चों की मौत हुई जबकि 4 लोग घायल हुए।
- अरनिया सेक्टर के पिंडी गांव में मोर्टार शेल से 4 लोग जख्मी हुए हैं।
बीएसएफ ने दिया मुंहतोड़ जवाब...
- बीएसएफ ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देते हुए 11 दिनों में 5,000 मॉर्टार दागे।
- बीएसएफ ने पाकिस्तानी फायरिंग के जवाब में 3000 लॉन्ग रेंज के मॉर्टार, 2000 शॉर्ट रेंज मॉर्टार दागे हैं।
- लॉन्ग रेंज मॉर्टार की रेंज 5 से 6 किलोमीटर जबकि शॉर्ट रेंज की करीब 900 मीटर तक होती है।
- इसके अलावा बीएसएफ ने MMG, LMG और राइफल जैसे हथियारों का इस्तेमाल कर 35,000 से अधिक गोलियां दागी हैं।
- बीएसएफ जवाबी कार्रवाई में पाक सीमा में स्थित शकरगड़, नारोवाल और चपरार में काफी तबाही हुई।
- बीएसएफ की गोलाबारी में 2 पाकिस्तानी गांव में आग लग गई।
- अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास बीएसएफ की जवाबी गोलीबारी में 15 पाक रेंजर्स मारे गए, जबकि 30 घायल हुए।
- गोलीबारी में 4 पाकिस्तानी नागरिकों के मारे जाने की भी खबर है, जबकि 30 घायल हुए हैं।
अब तक 63 बार सीजफायर उल्लंघन...
- PoK में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान अब तक 63 बार सीजफायर वॉयलेशन कर चुका है।
- भारत ने उड़ी हमले के बाद 29 सितंबर को LoC के पार सर्जिकल स्ट्राइक की, जिसमें 40 आतंकी मारे गए थे।
पाकिस्तान ने कितनी बार सीजफायर तोड़ा
2012- 114
2013- 347
2014- 583
2015- 400
2016(जून तक) - 90
सीमा पर घुसपैठ के मामले
2012- 264
2013- 277
2014- 221
2015- 92
2016(जून तक) - 90
सीमा पर कितने आतंकी मारे गए
2012- 13
2013- 38
2014- 52
2015- 37
2016(जून तक) - 60
सीमा पर कितने आतंकी वापस भागे
2012- 130
2013- 142
2014- 104
2015- 38
2016(जून तक) - 60

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ