NEW DELHI : PAKISTAN एक बार फिर धमाकों से दहल गया है। एक बाद एक हुए धमाकों में खबर लिखे जाने तक 10 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 45 से ज्यादा लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं।
ये धमाके उस दौरान उसे जब बलूचिस्तान के गदानी में मजदूर जहाज तोड़ने का काम कर रहे थे उसी दौरान एक के बाद एक कई तेल के टैंकर फट गए। डिप्टी पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए कहा है कि मरने वालों की संख्या में खासा इजाफा हो सकता है क्योंकि धमाके की जगह पर 100 से ज्यादा मजदूर काम कर रहे थे।
खबरों के मुताबिक, 30 ज्यादा मजदूर लापता है जबकि कुछ लोग जहाज के अंदर ही फंस गए हैं। वहीं, कुछ लोगों ने समुद्र में कूदकर अपनी जान बचाई। जे जानकारी पाकिस्तान के मुख्य अखबार डॉन ने दी है।
दूसरी तरफ, बलूचिस्तान के चीफ मिनिस्टर सनाहउल्लाह जेहरी ने जिला प्रशासन को घायलों को तेजी से बचाने के आदेश दे दिए हैं। राष्ट्रीय आपदा टीम घटना स्थल को लोगों को बचाने के लिए पहुंच चुकी है।
खबरों के मुताबिक, गदानी में उस दौरान एक के बाद एक 8 ब्लास्ट हुए जब मजदूर गैस वेलडिंग का काम कर रहे थे।

0 टिप्पणियाँ