उदयपुर| बीएसएनएलने अपने उपभोक्ताओं को मंगलवार से फ्री में सिम देगी। केवल एफआरसी के प्रति सैकंड प्लान का 6 रुपए और प्रति मिनट प्लान का 7 रुपए देना होगा। इसमें 180 दिनों की वेलिडिटी, 50 एमबी डाटा (30 दिनों के लिए) और पांच महीने तक प्रतिमाह 20 रुपए का टॉकटाइम भी मिलेगा। इस योजना के तहत रिड्यूस कॉल दरें मिनट प्लान में बीएसएनएल पर 10 पैसे और अन्य नेटवर्क पर 30 पैसे रहेगा। वहीं प्रति सेकंड प्लान में बीएसएनएल पर 1.3 पैसे और अन्य नेटवर्क पर 2.3 पैसे प्रति सेकंड की दर रहेगी।
0 टिप्पणियाँ