बॉलीवुड के साथ इंटरनेशनल स्टारडम हासिल करने के बाद एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के दोस्तों में कई हॉलीवुड स्टार्स का नाम भी जुड़ गया है। सिर्फ इतना ही नहीं प्रियंका का ब्रिटिश रॉयल फैमिली से भी खास रिश्ता जुड़ गया है।
दरअसल, प्रियंका के हॉलीवुड फ्रेंड्स में उनकी क्वांटिको को-स्टार यासमिन अल मासरी और मिशेल डेसांटे के अलावा 'सूट्स' एक्ट्रेस मेगन मॉर्कल भी शामिल हो गई हैं। ये वही मेगल मार्कल हैं जिनके बारे में पुष्टि की गई है कि वो प्रिंस हैरी को डेट कर रही हैं। अमेरिकन ड्रामा सीरीज 'सूट्स' रेशल जेन के किरदार के लिए मशहूर मेगन हाल ही में प्रियंका चोपड़ा के साथ चिलआउट करती नजर आईं।
हाल ही में मेगन मॉर्कल ने प्रियंका के साथ एक खास तस्वीर ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, 'प्रियंका चोपड़ा के साथ वीकेंड पर मौज मस्ती।'

0 टिप्पणियाँ