कटरा थाने को मिले 100 नम्बर,एसपी ने किया मुआयना। 👉लाम्बित विवेचनाओं को पूरा कर अपराधियो की गिरफ्तारी के दिये निर्देश।

कटरा थाने को मिले 100 नम्बर,एसपी ने किया मुआयना।
👉लाम्बित विवेचनाओं को पूरा कर अपराधियो की गिरफ्तारी के दिये निर्देश।
👉सावन माह को लेकर नगरबासियो के साथ की बैठक।
👉21 के बाद नगर में अतिक्रमण को लेकर चलेगा अभियान।
-----------
  फ़रीद अंसारी
मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर
निर्धारित तिथि पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक डॉ एस चिनप्पा ने थाने का बारीकी से निरीक्षण किया इस दौरान उन्हें सब कुछ ओके मिलने पर पूरे स्टाफ ने राहत की सांस ली।
बता दे पिछले कई दिनों से एसपी के निरीक्षण को लेकर चल रही तैयारियों पर रविवार को विराम लग लग गया।जहां एसपी डॉ चिनप्पा ने शाम लगभग 5 बजे थाने पहुंचे ।पहुंचते ही पुलिस ने उन्हें गारद सलामी दी।बाद उन्होंने अभिलेखों को देखा जिसमे सब कुछ ओके मिला बाद में उन्होंने चौकीदारों की क्लास लेकर उनसे ड्यूटी के बारे में पूछताछ की और प्रभारी को चौकीदारों को सीटी, डंडा और साइकिल देने के निर्देश दिये।इसके बाद उन्होंने भवनों का निरीक्षण किया और कंडम भवन को शीघ्र तुड़वाकर मलबा हटवाने को कहा।बाद में उन्होंने विवेचनाओं को शीघ्र पूरा करने और फरार अपराधियो को गिरफ्तार करने के सख्त निर्देश देकर लापरवाही करने बाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही की चेतावनी दी।लगभग एक घण्टे तक चले मुआयने में उन्हें सब कुछ ओके मिला।
इसके बाद सावन माह को देखते हुए उन्होंने नगर के नागरिको के साथ बैठक की और कावड़ियों के निकलने बाले मार्गो की जानकारी ली और लोगो से सहयोग की अपील की।इस दौरान ब्लाक प्रमुख नरेंद्र गुप्ता और दिनेश अग्रवाल ने नगर की मुख्य बाजार के अतिक्रमण को हटाने की मांग की।जिस पर उन्होंने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम निपट जाने के बाद अभियान चलाने की बात कही।अंत मे उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष का थाने में कराए गए कार्यो के लिए आभार व्यक्त किया।इस दौरान सीओ सहित नगर पंचायत अध्यक्ष समीउससान खान सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ