नई दिल्ली. राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व सांसद मुहम्मद शहाबुद्दीन को शनिवार को विशेष केन्द्रीय कारागार से रिहा कर दिया गया.सीवान के चर्चित तेजाब कांड में हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद शनिवार सुबह वह जेल से रिहा हुए. उन्हें कुछ दिनों पहले पत्रकार राजदेव रंजन की हत्या के आरोपों में घिरने के बाद सीवान से भागलपुर जेल शिफ्ट किया गया था. 11 साल बाद जेल से रिहा हुए शहाबुद्दीन का सिवान जेल से न्यायालय का रिहाई का आदेश शनिवार सुबह ही यहां पहुंचा. शहाबुद्दीन यहां अति सुरक्षित टी-सेल के अस्पताल वार्ड में बंदी थे.
जेल प्रशासन ने भी सुरक्षा कारणों से पूर्व सांसद को रिलीज आर्डर जांच की औपचारिकताएं पूरी करते ही सुबह ही रिहा कर दिया. इस मौके पर बड़ी संख्या में पूर्व सांसद के समर्थक मौजूद थे. शहाबुद्दीन ने गुरुवार को जमानत की शर्त वाले बंध पत्र पर अपने दस्तखत कर दिए थे.
रिहाई के मौके पर पूर्व सांसद ने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू यादव ही उनके नेता हैं. उन्होंने कहा कि फिलहाल वे 13 साल बाद अपने गांव जा रहे हैं. फिलहाल वे गांव जाकर समर्थकों और परिजन से मुलाकात करेंगे. उसके बाद आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा. कहा जा रहा है कि शहाबुद्दीन 1300 गाडिय़ों का काफिले के साथ सिवान की ओर रवाना हुए

0 टिप्पणियाँ