पटना [जेएनएन]। पूर्णिया जिले के रुपौली थाना क्षेत्र में एक प्रेमी युगल को ग्रामीणों ने प्यार करने की सजा दी कि लोगों के बीच तमाशा बन गया। लोगों ने प्रेमी युगल को एेसी सजा दी कि वो किसी को अपना मुंह दिखाने के काबिल नहीं रहे। दरअसल हुआ यूं कि एक लड़का गांव की ही एक लड़की से प्यार करता था और उससे शादी करना चाहता था।
इसकी भनक जब गांव वालों को लगी तो उन्होंने दोनों के सिर का बाल मूंड़ दिया और पूरे गांव मे दोनों को घुमाया। दोनों को इस तरह जलील करने के बाद पंचायत ने उनकी शादी करा दी। प्रेमी युगल ने कहा कि शादी तो करा दी, लेकिन इतनी बेइज्जती के बाद। अब दोनों अपने मूंड़े हुए सिर को देखकर इतने शर्मिंदा हैं कि दोनों ने पुलिस से गुहार लगायी है कि अगर इंसाफ नहीं मिला तो दोनों सुसाइड कर लेंगे।
क्या था मामला...
प्रेमी युगल एक की गांव के रहने वाले हैं। दोनों का एक ही समाज है। प्रेमी युगल शादी करना चाहते थे। इसको लेकर दोनों शुक्रवार की रात घर से भाग रहे थे। इसी दौरान ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया। फिर रात में ही पंचायत बुलाई गई। पंचायत ने फैसला दिया कि दोनों को एेसी सजा दो कि दोनों को शर्मिंदगी महसूस हो। इसके बाद दोनों को गंजाकर गांव में घुमाया गया।
बेइज्जत करने के बाद हुई शादी
पंचायत ने दोनों को बेइज्जत करने के बाद रात में ही गांव के काजी को बुलाकर निकाह करा दिया। शनिवार को प्रेमी युगल ने इंसाफ को लेकर रुपौली थाने में और एसपी को आवेदन दिया है। दोनों ने बेइज्जत करने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की है। दोनों ने कहा कि अगर इंसाफ नहीं मिलेगा तो दोनों सुसाइड कर लेंगे। घटना के बाद दोनों डरे भी हुए है।
सात माह से चल रहा था प्रेम प्रसंग
दोनों प्रेमी युगल का एक दूसरे के घर आसपास में ही है। दोनों में सात माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के प्यार के बारे में कुछ ग्रामीणों को पता लगने पर नाराजगी भी थी। फिलहाल शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

0 टिप्पणियाँ