मथुरा: प्यार में नाकाम सेना के डॉक्टर ने जहरीला इंजेक्शन लगाकर की खुदकुशी!

मथुरा: प्यार में नाकाम सेना के डॉक्टर ने जहरीला इंजेक्शन लगाकर की खुदकुशी!
मथुरा: यूपी के मथुरा में प्यार में नाकाम होने के कारण सेना के एक डॉक्टर ने अपने शरीर में जहर का इंजेक्शन लगाकर कथित तौर पर खुदकुशी कर ली. पुलिस ने केस दर्ज करके मामले की जांच शुरु कर दी है.
Mathura 4 Mathura 1 Mathura 2
जहरीला इंजेक्शन लगाकर कथित तौर पर खुदकुशी
मामला मथुरा के यमुनापार थाना क्षेत्र का है. जहां चंद्रावली मंदिर के पास नव निर्मित श्रीराधा धाम कालोनी में लेफ्टिनेंट कर्नल डॉक्टर टीवी जाधव अपनी जूनियर महिला अधिकारी के साथ प्यार में नाकाम होने पर महिला का गला दबाने की कोशिश की लेकिन महिला गाड़ी से बाहर निकल भागी. महिला के भागने के बाद लेफ्टिनेंट कर्नल ने अपनी गाड़ी को अंदर से लॉक किया और जहरीला इंजेक्शन लगाकर आत्महत्या कर ली.
                                   Mathura 6 Mathura 3
प्रेमिका के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने गाड़ी का शीशा तोड़कर डॉक्टर को गाड़ी से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने लेफ्टिनेंट कर्नल की मौत की सूचना आर्मी के अधिकारियों को दी और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया.
जानें क्या है पूरा मामला ?
आपको बता दें कि 2 दिन पहले यमुनापार थाना क्षेत्र में लेफ्टिनेंट कर्नल की मौत की सूचना से हड़कंप मच गया. खबरों की मानें तो लेफ्टिनेंट कर्नल डॉक्टर का अपनी साथी जूनियर अधिकारी के साथ प्रेम प्रसंग का कई महीनों से खेल चल रहा था.
Mathura 5
खबरों  के मुताबिक लेफ्टिनेंट कर्नल डॉक्टर टीवी जाधव अपनी महिला जूनियर अधिकारी को अपने साथ यमुनापार थाना क्षेत्र चंद्रावली मंदिर के पास ले गया. गाड़ी में लेफ्टिनेंट कर्नल ने अपने प्यार का इजहार किया लेकिन महिला अधिकारी ने लेफ्टिनेंट कर्नल से शादी करने से मना कर दिया. उसी से परेशान होकर लेफ्टिनेंट कर्नल ने महिला अधिकारी का गला दबाकर उसे मारने की कोशिश की. लेकिन महिला गाड़ी से उतर कर भाग गई.
महिला अधिकारी ने दी थाने में तहरीर
इसके बाद लेफ्टिनेंट कर्नल डॉक्टर टीवी जाधव ने खुद को जहरीला इंजेक्शन लगा लिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इस पूरे मामले में आर्मी का कोई भी अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है लेकिन जूनियर महिला अधिकारी ने कर्नल के खिलाफ मामले की तहरीर जमुनापार थाने में दे दी है. पुलिस ने केस दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है.
नर्स ने अपनी एफआईआर में आरोप लगाया कि दो बच्चों का पिता डॉक्टर टीवी जाधव कल कुछ महत्वपूर्ण काम के बहाने उसे दूर एक जगह पर ले गया और उसके साथ यौन संबंध बनाने की कोशिश की. जब उसने इसे सिरे से खारिज किया तो डॉक्टर टीवी जाधव व्यथित हो गया और उसने खुदकुशी कर ली.
Mathura
एकतरफा प्यार के कारण डिप्रेशन में था लेफ्टिनेंट कर्नल डॉक्टर
एसपी सिटी अशोक कुमार ने कहा कि एक अस्पताल की नर्स से एकतरफा प्यार के कारण लेफ्टिनेंट कर्नल डॉक्टर टीवी जाधव डिप्रेशन में था. वह नर्स उसी अस्पताल में काम करती थी जहां जाघव तैनात था.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ