नई दिल्ली (30 अक्टूबर): पाकिस्तान ने रविवार सुबह तीन बजे से एक बार फिर एलओसी पर हैवी फायरिंग शुरु कर दी है। ताजा गोलाबारी से एलओसी पर तनाव और बढ गया है। भारत की ओर से सीज फायर उल्लंघन के जवाब में पाकिस्तान के खिलाफ कल की गयी कार्रवाई अब तक की सबसे आक्रामक कार्रवाई थी। जिसमें सेना की ओर से बताया गया था कि पाकिस्तानी फौजको भारी नुकसान पहुंचा है। भारत की जवाबी फायरिंग में पाकिस्तान के दर्जनों रेंजर और सैनिक मारे जाने की खबर थी, लेकिन रात होने के कारण सटीक जानकारी नहीं मिली थी। इसके बाद पाकिस्तान की ओर से फायरिंग हल्की हो गई थी। सुबह पाकिस्तानी कुमुक आजाने के बाद फिर से भारी गोलाबारी शुरु हो गयी है। अभी तक भारत की ओर से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। भारतीय सुरक्षा बल भी पूरी दमदारी के साथ पाकिस्तान को जवाब दे रहे हैं।

0 टिप्पणियाँ