नई दिल्ली ।
500 और 1000 रुपए पर सरकार के सर्जिकल स्ट्राइक का असर बुधवार को स्टॉक मार्केट पर साफ दिखेगा। स्टॉक मार्केट के अभी भी काफी अधिक काम कच्चे और कालेधन से होते हैं। कालेधन में इस बड़ी कमी से बाजार में अचानक लिक्विडिटी नीचे चली जाएगी, जिससे हलचल मचना तय है।
मेरा मानना है कि इससे बाजार आज क्रैश भी हो सकता है। अभी तक माना जा रहा था कि बुधवार को अमरीकी राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे आने का असर बाजार पर होगा। हिलेरी क्लिंटन के जीतने पर जहां बाजार जश्न मनाएगा, वहीं ट्रंप की जीत पर बाजार में बड़ी गिरावट की आशंका थी।
हालांकि सोमवार और मंगलवार को हिलेरी के जीतने की संभावना मजबूत होने से बाजार में थोड़ी तेजी गई और बुधवार को भी कु छ ऐसी ही संभावना थी। लेकिन अब अमरीकी राष्ट्रपति चुनाव का मामला मामूली रह गया है और 500 और 1000 रुपए के नोटों को चलन से बाहर करने का असर सेंसेक्स और निफ्टी दोनों पर सिर चढ़क र बोलेगा।
अगर बाजार में बड़ी गिरावट नहीं भी आई तो नी जर्क रिएक्शन तो निश्चित रूप से महसूस किया जाएगा। और संभव है कि बाजार को इससे उबरने में भी समय लग जाए। भले ही आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल और वित्त सचिव शक्तिकांत दास ने देशवासियों को आश्वस्त किया है कि बाजार में, खासकर होलसेल मार्केट में लिक्विडिटी की कमी नहीं होगी, लेकिन इतने कहने भर से काम नहीं चलेगा।

0 टिप्पणियाँ