9 साल बाद इस फिल्म में नजर आएगी सलमान और शाहरुख की जोड़ी




नई दिल्ली। शाहरुख खान और सलमान खान को एक साथ बड़े पर्दे पर देखने की ख्वाहिश रखने वाले उनके फैंस के लिए अच्छी खबर है। 9 साल बाद ये जोड़ी एक बार फिर स्क्रीन शेयर करने जा रही है। जी हां खबर है कि सलमान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' में शाहरुख कैमियो करते नजर आएंगे।
सूत्रों की मानें तो कबीर खान के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में पहले एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा को कैमियो रोल के लिए फाइनल किया गया था। लेकिन अब इस रोल के लिए शाहरुख खान का चयन करने की बात कही जा रही है। अगर ऐसा होता है तो सलमान और शाहरुख की जोड़ी करीब 9 साल बाद बड़े पर्दे पर नजर आएगी। आखिरी बार दोनों साल 2007 में फिल्म 'ओम शांति ओम' में एक फ्रेम में नजर आए थे।
बता दें हाल ही में शाहरुख, करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में भी कैमियो करते नजर आए थे। अगर शाहरुख और सलमान एक साथ स्क्रीन शेयर करते हैं तो उनके फैंस के लिए तो खुशी का ठिकाना नहीं होगा। इसके साथ ही फिल्म के निर्देशन कबीर खान के लिए भी ये फायदे का सौदा होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ