भोपाल। राज्य सरकार ने प्रदेश की कृषि उपज मंडियों को बुधवार को बंद रखने का निर्णय लिया है। प्रदेश की 506 मंडियों में रोजाना 500 से 800 करोड़ का नकद लेनदेन होता है। चूंकि बुधवार से 500 और 1000 के नोट बंद होने से मंडियों में लेनदेन होने पर कर्मचारियों व किसानों के बीच वाद विवाद होने की आशंका रहेगी। वर्तमान में खरीफ की फसल लेकर किसानों की मंडियों में आवक सामान्य दिनों से ज्यादा है। सोयाबीन,उड़द,मूंग,कपास,मक्का के अलावा कई इलाकों में धान की अच्छी पैदावार हुई है।
कृषि विभाग ने बताया कि मंडियों में 90 फीसदी लेनदेन नकद होता है। दो दिन बैंक बंद होने से 100-50 के नोट मिलना भी मुश्किल है। इसे देखते हुए मंडियों में कारोबार बंद रखा गया है।

0 टिप्पणियाँ